जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और बेहतर प्रशासन बनी प्राथमिकता।
अबुल कैश की रिपोर्ट
निजामाबाद, आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने IAS अयान कुमार जैन को निजामाबाद तहसील का उपजिलाधिकारी तथा IAS सिद्धार्थ सिंह को तहबरपुर का उपखंड अधिकारी (सहायक जिलाधिकारी) नियुक्त किया है।
2025 बैच के IAS सिद्धार्थ सिंह मूल रूप से कानपुर नगर के रहने वाले हैं और उनकी शिक्षा-दीक्षा भी वहीं हुई है। दोनों अधिकारियों की सक्रियता से क्षेत्र में प्रशासनिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने, उनका समयबद्ध निस्तारण कराने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया है। राजस्व, विकास और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान को भी प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि दोनों अधिकारियों की सक्रिय कार्यशैली से तहसील क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।
0 टिप्पणियाँ