शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच, अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की…
संवाददाता—अबुल कैश
निजामाबाद/आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शेखपुर हुसाम गांव निवासी एकरार अहमद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग एवं गड्ढे की सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि और सार्वजनिक चकमार्ग पर निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित हल्का लेखपाल पर भी कथित मिलीभगत और संरक्षण का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
एकरार अहमद ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति स्पष्ट करने तथा यदि अतिक्रमण पाया जाए तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि और चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण होने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार है।
0 टिप्पणियाँ