आजमगढ़ : तलवार और डमी कट्टा लहराकर रील बनाने वालों पर तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई।

“ऑपरेशन वज्रपात” के तहत गैंग संस्कृति व दबंगई का प्रदर्शन करने वाले दो युवकों पर निरोधात्मक कार्रवाई।
संवाददाता -रमेशचंद यादव 
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई एवं भय का माहौल पैदा करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम आईडी @RKBHAIAZAMGARH_MTL_0999 को चिन्हित किया गया, जिस पर रवि कुमार पुत्र स्व. शिवशंकर राम और सत्यानन्द कुमार पुत्र स्व. ओमप्रकाश, निवासीगण ग्राम रमनीपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ द्वारा तलवार एवं डमी कट्टा लहराते हुए वीडियो/रील प्रसारित किए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना थी। वीडियो के संबंध में पूछताछ के दौरान दोनों युवकों द्वारा पुलिस बल से कहासुनी और हाथापाई करते हुए विवाद करने की बात सामने आई, जिसके बाद थाना तहबरपुर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई में साइबर टीम के उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय, का0 अनूप रावत एवं का0 गोपाल शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ