बड़ी खबर : होटल अविका में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, कई वाहन जलकर राख।

शताब्दी नगर में होटल परिसर में लगी आग, सीएनजी ब्रेजा तक पहुंची लपटें; रिठानी चौकी इंचार्ज नीरज बघेल ने संभाली कमान।
संवाददाता: योगेश कुमार, मेरठ
मेरठ/उत्तर प्रदेश। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित होटल अविका में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और होटल परिसर में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि कई वाहन जलकर राख हो गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।
बताया गया कि आग की चपेट में एक सीएनजी ब्रेजा कार भी आ गई थी। वाहन में सीएनजी लगी होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी, लेकिन समय रहते हालात को संभाल लिया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। आग की सूचना मिलते ही रिठानी चौकी इंचार्ज नीरज बघेल ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। उन्होंने मौके की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
होटल परिसर में आग लगने से आसपास भी लोगों की भीड़ जुट गई। आग की चपेट में आए वाहनों के कारण नुकसान काफी बताया जा रहा है। हालांकि आग किस कारण से लगी और इससे कुल कितना नुकसान हुआ, इसका स्पष्ट आकलन जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके की स्थिति को संभालते हुए मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ