आजमगढ़ : राम प्यारे यादव को यूपी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी।

आजमगढ़ के राम प्यारे यादव का मनोनयन, पिछड़ा वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी। 
संवाददाता -राकेश गौतम 
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में आजमगढ़ के राम प्यारे यादव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की ओर से 19 सितंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। 
मनोनयन पत्र के अनुसार, कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित में किए जा रहे कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पिछड़े वर्ग के लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने में योगदान देंगे। 
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राम प्यारे यादव ने संगठन की ओर से दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद राम प्यारे यादव के सामने संगठन के विस्तार और पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। इससे आजमगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ