आजमगढ़ : सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश।
संवाददाता - अबुल कैश 
फरिहा/निज़ामबाद/आजमगढ़। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, रोवां फरिहा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामाजिक सेवा और स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील की। इस दौरान छात्रों ने स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित पोस्टर भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल्लाह खान, प्रधानाचार्य अंजलि सिंह और एचओडी अमरनाथ विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सेवा भावना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ