आयुष अग्रवाल अध्यक्ष, अंबर महामंत्री और आदर्श कोषाध्यक्ष निर्वाचित।
संवाददाता -धीरज वर्मा
आजमगढ़। नगर के श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार देर रात अग्रवाल युवा समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान युवा सदस्यों में खासा उत्साह रहा।
सर्वसम्मति से आयुष अग्रवाल को अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री तथा आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं हर्षित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल व शशांक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, नमन अग्रवाल को सहमंत्री, अच्छत अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष तथा आयुष गर्ग को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक मंडल में सर्वोत्तम गोयल और संदीप अग्रवाल को नया संरक्षक तथा निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में प्रफुल्ल अग्रवाल और कुशाग्र गर्ग ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यों के आग्रह पर नवचयनित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी संरक्षक पंकज अग्रवाल ने दी।
0 टिप्पणियाँ