20 सितंबर को वाराणसी में होगा भव्य समागम, सामाजिक समस्याओं के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर होगा मंथन।
संवाददाता -धीरज वर्मा
आजमगढ़। नगर स्थित स्वर्णकार समाज धर्मशाला में रविवार को आगामी 20 सितंबर को वाराणसी के संस्कृति संकुल, चौकाघाट में प्रस्तावित सोनार समागम को सफल और भव्य बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजमगढ़ जिलाध्यक्ष गौतम स्वर्णकार ने की।
बैठक में समागम की तैयारियों और अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सोनार समागम का उद्देश्य समाज की विभिन्न समस्याओं और विसंगतियों पर विचार-विमर्श करने के साथ स्वर्णकार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और भागीदारी को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष गौतम स्वर्णकार ने कहा कि यह समागम समाज को एकजुट करने तथा अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर प्रभावी आवाज उठाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने स्वर्णकार समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वाराणसी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने समागम में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेते हुए इसे ऐतिहासिक और भव्य बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विवेकानंद सिंह, प्रेमचंद सेठ, अरविंद वर्मा लल्लन, श्रीनाथ सेठ, रामानुज सिंह, राजू सेठ ललन, जटाशंकर सेठ, विकास वर्मा गोलू, अरुण सेठ एडवोकेट, संजीव रस्तोगी, तेजू सेठ, संदीप सेठ, दिलीप सेठ, उज्ज्वल सेठ, ईश्वर सेठ, भारतेंद्र सेठ, राजेश वर्मा, आनंद वर्मा, राजू सेठ, मनीष सेठ, संदीप सिंह स्वर्णकार और अनिल सेठ साधु सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, व्यापारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ