समर्थन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, बैठक में नेताओं ने भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का किया आह्वान।
कानपुर। कानपुर की राजनीति में वरिष्ठ समाजसेवी निन्नी पांडे के भारतीय रक्षक पार्टी को समर्थन देने के ऐलान के बाद राजनीतिक हलचल तेज होने का दावा किया जा रहा है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अमर शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के विचारों को केंद्र में रखते हुए निन्नी पांडे ने पार्टी के समर्थन की घोषणा की। बैठक के दौरान डॉ. कुलदीप मिश्रा ने गरीबों के अधिकारों के मुद्दे पर संघर्ष की बात कही, जबकि पंडित गौरव शास्त्री ने युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया। एडवोकेट रूद्र सक्सेना ने जनता से जुड़े मुद्दों को कानूनी स्तर पर उठाने की बात कही। समाजसेवी अमित शुक्ला और कार्यकर्ता सुजीत ने भी जनहित और सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। पार्टी समर्थकों का कहना है कि निन्नी पांडे के समर्थन से संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में कानपुर की राजनीति में इसका असर दिखाई दे सकता है। हालांकि, इस समर्थन का वास्तविक चुनावी प्रभाव आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनता की प्रतिक्रिया से ही स्पष्ट होगा।
0 टिप्पणियाँ