मायावती की बैठक में दिखे नए चेहरे, 2027 से पहले युवा नेतृत्व को लेकर सियासी हलकों में बढ़ी हलचल।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की तैयारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।बैठक में आनंद कुमार और ईशान आनंद की मौजूदगी दिखाई दी, जबकि आकाश आनंद नजर नहीं आए। उनकी अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जरूर तेज हुईं। वहीं दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे यूकेश सिंह का बैठक में पहुंचना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह उनके पिता के निधन के बाद पार्टी के आधिकारिक मंच पर उनकी उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
यूकेश की मौजूदगी से उनके राजनीतिक भविष्य और बसपा में संभावित भूमिका को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। हालांकि, किसी सीट से उनकी उम्मीदवारी को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। बैठक में युवा चेहरों की मौजूदगी ने बसपा की आगे की रणनीति को लेकर भी राजनीतिक चर्चा को नया आधार दिया है।
0 टिप्पणियाँ