आजमगढ़ : भाजपा ने अबुल कैश फैजी को सौंपी आईटी संयोजक की जिम्मेदारी।

मोहम्मदपुर मंडल में डिजिटल संगठन को मजबूत करने की मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदपुर मंडल में अबुल कैश फैजी को आईटी संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि अबुल कैश फैजी सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर अबुल कैश फैजी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
बधाई देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, मंडल अध्यक्ष मोहम्मदपुर मनीष राय, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेश यदुवंशी, महामंत्री अंकित चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ