आधुनिक पुलिसिंग संसाधनों के प्रभावी उपयोग और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
फूलपुर/आजमगढ़। बुधवार को क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह ने थाना फूलपुर का त्रैमासिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर एवं महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी, विवेचना कक्ष, भोजनालय, बैरक तथा विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को ई-साक्ष्य, ई-समन, यक्ष ऐप, साइबर पोर्टल, CEIR, 1090 और i-RAD सहित आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली में तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
0 टिप्पणियाँ