आजमगढ़ सपा कार्यालय में याद किए गए पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया।

आजमगढ़ सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई, छात्र सभा में दो पदाधिकारियों की नियुक्ति।
संवाददाता–राकेश गौतम
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार, 18 सितंबर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद स्व. बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स्व. शिवदयाल सिंह चौरसिया कुशल अधिवक्ता होने के साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेता थे। उन्होंने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों की आवाज उठाई।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1953 में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के दौरान काका कालेलकर के नेतृत्व वाले आयोग में शिवदयाल चौरसिया भी सदस्य रहे। आयोग के सदस्यों ने देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर पिछड़े वर्गों की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक स्थिति का अध्ययन किया तथा सरकारी संस्थानों में प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को लेकर सुझाव दिए। हवलदार यादव ने कहा कि तत्कालीन परिस्थितियों में आयोग की सिफारिशें लागू नहीं हो सकीं, लेकिन चौरसिया जी सामाजिक परिवर्तन के लिए लगातार सक्रिय रहे।
उन्होंने कहा कि स्व. चौरसिया वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाते रहे और लोक अदालत की अवधारणा के समर्थकों में भी उनका नाम लिया जाता है। उनका मानना था कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर, शिक्षा, न्याय और अधिकारों में उचित भागीदारी मिलना है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज की पीढ़ी का दायित्व है कि चौरसिया जी के संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाया जाए। समाज में भेदभाव कम हो, सभी को शिक्षा का अवसर मिले और लोकतांत्रिक संस्थाओं में वंचित वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित हो, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव गोलू यादव ने किया। इस दौरान छात्र सभा में पंकज मौर्या, ग्राम पिपरहां को जिला उपाध्यक्ष तथा विमल यादव को जिला सचिव नामित किया गया।
कार्यक्रम में जयराम सिंह पटेल, इंजीनियर सुनील यादव, अजीत कुमार राव, बालचंद कुशवाहा, राजेश यादव, दुर्गेश यादव, पप्पू कुमार यादव, सूरज राजभर, सुभाष यादव, रवीश यादव, अरविंद यादव, राम सिंगार यादव, संतोष कुमार गौतम, आशीष यादव, कैफी आजमी, प्रदीप यादव, अनुराग यादव, वीरू यादव, आनंद यादव, हर्ष यादव, शिवम गोंड़, सुनील कुमार, ऋषभ मौर्य, विकास यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा रणवीर सिंह चौहान, शिवसागर यादव, कुणाल मौर्य, बबीता चौहान, भोला यादव कवि, संतोष यादव, अखिलेश पांडेय और राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ