सीजेआई सूर्यकांत ने की घोषणा, कानून, न्याय और कानूनी शिक्षा से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श।
नई दिल्ली। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से ‘कानून, न्याय और कानूनी शिक्षा’ पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला शुरू किए जाने की घोषणा की।
इस व्याख्यान श्रृंखला के माध्यम से कानून, न्याय और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य न्यायाधीश ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य कानून और न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। श्रृंखला के माध्यम से कानूनी शिक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच ज्ञान एवं विचारों का आदान-प्रदान भी मजबूत होगा।
सुप्रीम कोर्ट की यह पहल कानून, न्याय और समाज से जुड़े विषयों पर व्यापक संवाद के लिए एक नियमित मंच तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ