आजमगढ़ : विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आजमगढ़ में जुटेंगे फार्मासिस्ट।

स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, चुनौतियों और सशक्तिकरण पर होगी चर्चा।
संवाददाता—धीरज वर्मा
आजमगढ़। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA), शाखा आजमगढ़ की ओर से 25 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से राज पैलेस होटल, कोलघाट, आजमगढ़ में होगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” रखी गई है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधि उपलब्ध कराने में उनके योगदान, पेशे से जुड़ी चुनौतियों तथा फार्मासिस्टों को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम में ABPA के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मंडल स्तर से राजेश गुप्ता, जयनाथ चौधरी, जितेन्द्र दूबे, मंजय सरोज और दीपक मौर्या समेत पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।
जिला संगठन की ओर से वरिष्ठ जिला अध्यक्ष प्रणव कुमार, जिला अध्यक्ष हरेन्द्र यादव, मु. अशरफ, मु. अफसर, शशि पाण्डेय, महिला विंग जिलाध्यक्ष अनीता यादव और आर.के. पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मासिस्टों के योगदान को रेखांकित करने के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों के हित में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का संदेश भी दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ