शिकायतकर्ता ने डीएम से लगाई जांच की गुहार, अनियमितता मिलने पर बैंकिंग कोड व लाइसेंस रद्द करने की मांग।
संवाददाता - धीरज वर्मा
आजमगढ़। सदर कोतवाली क्षेत्र के एटलस पोखरा चौराहा स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) को लेकर शिकायत सामने आई है। केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी, अवैध वसूली और ग्राहकों से धन जमा कराने के नाम पर अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। मामले में शिकायतकर्ता अनिल कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता कहा क़ी संबंधित CSP का संचालन शकुंतला प्रजापति द्वारा किया जाता है। आरोप है कि केंद्र के माध्यम से लोगों को रुपये दोगुने करने और अधिक ब्याज दिलाने का भरोसा देकर रकम जमा कराई जा रही थी। शिकायत में इन गतिविधियों की जांच कराने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 17 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे पांच लाख रुपये से जुड़े विवाद को लेकर केंद्र पर हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। उनका आरोप है कि बाद में रकम वापस मांगने को लेकर विवाद बढ़ा तथा उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना से संबंधित जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उन्होंने प्रशासन का रुख किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में बैंकिंग नियमों का उल्लंघन या लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित CSP का BC कोड और लाइसेंस निरस्त करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक अथवा बैंक स्तर की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0 टिप्पणियाँ