सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं सगड़ी विधानसभा-345 से भावी प्रत्याशी प्रदीप सहाय की वरिष्ठ सपा नेता से आत्मीय मुलाकात, जनसेवा और संगठन को लेकर हुआ संवाद।
आजमगढ़। PDA पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम के अवसर पर मैना देवी इंटर कॉलेज, बैदौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप सहाय ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न सामाजिक, जनहित और संगठनात्मक विषयों को लेकर संवाद हुआ।
मुलाकात के दौरान प्रदीप सहाय ने शिवपाल यादव का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव का स्नेह और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को हमेशा ऊर्जा देता है। PDA पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ने और समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
सगड़ी विधानसभा-345 से भावी प्रत्याशी के रूप में सक्रिय प्रदीप सहाय को क्षेत्र में जुझारू और जनता से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है। समर्थकों के अनुसार, वह लंबे समय से आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और जरूरत के समय हरसंभव मदद के लिए आगे आने का प्रयास करते रहे हैं। क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता भी चर्चा में रहती है।
प्रदीप सहाय का कहना है कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुननी चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया। प्रदीप सहाय ने कहा कि जनसंवाद, सामाजिक सौहार्द और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वह लगातार जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ