सपा नेता प्रदीप सहाय बोले—डिजिटल प्लेटफॉर्म ने बदली पत्रकारिता की तस्वीर, युवाओं से सत्य और निष्पक्षता बनाए रखने की अपील...!
आजमगढ़। जिले के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं कार्यक्रम आयोजक प्रदीप कुमार सहाय की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में कई यूट्यूबर और पत्रकार भी शामिल हुए।https://www.instagram.com/reel/DeYjleNxz98/?srtk=NmxsNTN5MjR3b2lv
इस अवसर पर प्रदीप कुमार सहाय ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में वे काम भी संभव हो गए हैं, जो 20 वर्ष पहले केवल सपना हुआ करते थे। यूट्यूब और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसी घटना या जनसमस्या को मिनटों में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जहां कई बड़े मीडिया संस्थानों पर उद्योगपतियों के प्रभाव को लेकर सवाल उठते रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से काम करने वाले युवा पत्रकार और डिजिटल क्रिएटर्स जमीनी मुद्दों को जनता के सामने ला रहे हैं। इन युवाओं की मेहनत, निडरता और निर्भीकता को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया है।
प्रदीप सहाय ने कहा कि डिजिटल क्रिएटर्स से उम्मीद है कि वे अश्लीलता से दूर रहकर सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में सम्मान पाकर डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम में गोविंद सहाय, विनोद, विवेक कुमार, शैलेश भारती सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ