कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ कूच से पहले बोले दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के छोटे भाई रमेश सिंह, रसड़ा से 7 से 8 हजार लोगों के पहुंचने का दावा..!
बलिया। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के छोटे भाई रमेश सिंह ने बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि अकेले रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से करीब 7 से 8 हजार लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं। विधायक उमाशंकर सिंह की कमी से जुड़े सवाल पर रमेश सिंह ने कहा कि उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन वह और उमाशंकर सिंह के पुत्र योगेश मिलकर उनके कार्यों और सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। रमेश सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का ग्राफ इस समय बढ़ रहा है और आने वाले समय में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग जुटेंगे और राजधानी पूरी तरह नीले रंग में नजर आएगी। उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके परिवार की राजनीतिक सक्रियता को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
0 टिप्पणियाँ