सत्य और जनहित के पक्ष में संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प।
आजमगढ़। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला को गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन प्रयास की ओर से सम्मानित किया गया। सिविल लाइन स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर उनके साहस एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मान दिया गया। सम्मान से अभिभूत सुनील शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और जनहित के पक्ष में आवाज उठाने का प्रयास जारी रहेगा। संगठन के मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह ने जनहित के लिए आवाज उठाने वालों के साथ खड़े रहने की बात कही। केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने इसे सिद्धांतों पर कायम रहने वालों के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य आजमी ने किया।
0 टिप्पणियाँ