सरफुद्दीनपुर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों से हुआ सीधा संवाद, सोनालिका DI 55,745 मॉडल का किया गया लॉन्च।
संवाददाता -धीरज वर्मा
आजमगढ़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और उनकी जरूरतों को समझने के उद्देश्य से सरफुद्दीनपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप आकाश दीप सोनालिका ट्रैक्टर की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों के साथ सोनालिका ट्रैक्टर से जुड़े अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान किसानों को सोनालिका ट्रैक्टर की विभिन्न रेंज, आधुनिक तकनीक और अलग-अलग मॉडलों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से सोनालिका DI 55,745 मॉडल को लॉन्च किया गया। किसानों ने ट्रैक्टरों की खूबियों और कृषि कार्यों में उनकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में सेल्स मैनेजर जितेंद्र सिंह, प्रो. रविंद्र कुमार यादव, अनुराग पाल, संतोष सिंह, अंगद यादव और अरुण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सोनालिका ट्रैक्टर के टेरिटरी मैनेजर प्रशांत ने कहा कि कंपनी किसानों के साथ सीधे संवाद और मजबूत संबंध बनाने पर लगातार जोर देती है। उन्होंने कहा कि किसान गोष्ठियों के माध्यम से किसानों की जरूरतों को समझने तथा उन्हें आधुनिक तकनीक और ट्रैक्टरों की विभिन्न रेंज की जानकारी देने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन कंपनी और किसानों के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विभिन्न ट्रैक्टर मॉडलों की जानकारी ली और उनकी उपयोगिता के बारे में चर्चा की।
0 टिप्पणियाँ