आजमगढ़ : हरिहरपुर की खराब सड़क का प्रशासन ने लिया जायजा।

ADO ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई।
आजमगढ़। हरिहरपुर क्षेत्र में खराब सड़क की समस्या को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों की शिकायत और पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में ADO एस.के. साहब ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जय मां सरस्वती इंटर कॉलेज से रामनरायण मास्टर के घर तक जाने वाले मार्ग सहित एक अन्य खराब सड़क को भी देखा गया। मौके पर सड़क की जर्जर स्थिति और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी ली गई।
बताया गया कि कुछ दिन पूर्व खराब सड़क के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और बीडीओ को आवेदन दिया गया था। हालांकि, जय मां सरस्वती इंटर कॉलेज से रामनरायण मास्टर के घर तक वाली सड़क के संबंध में दिए गए पूर्व आवेदन की जानकारी मौके पर उपलब्ध नहीं हो सकी। फिलहाल संबंधित मार्ग का निरीक्षण किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द निर्माण अथवा मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
मुख्य कार्यकर्ता शिवनाथ कुमार उर्फ शिवा भाई, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, भीम आर्मी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश ने भी संबंधित विभाग से जनहित में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में जल्द ठोस कदम उठाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ