संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सत्येंद्र गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा; तारकेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा; सौदागर भारती, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा; नंदलाल गोंड, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अलका सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शामिल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि नई नियुक्तियों से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के सदस्य तीजाराम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंजू सरोज, भीम प्रसाद गोंड, सुजीत सिंह टीका, विपिन राय, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज गिरी, जयप्रकाश सिंह, विनय उपाध्याय, जोहान सोनकर, विभा बरनवाल, सुमन राठौर, विजयलक्ष्मी मिश्रा, मिथिलेश पांडेय, अंजना सिंह, देवेश गोंड, संतोष गोंड, विजय कुमार गोंड, अरविंद गोंड, काली प्रसाद गोंड, आत्माराम गोंड, दिनेश गोंड, अवनीश मिश्रा, अतुल गोंड, संजय गोंड, संदीप गोंड, विवेक निषाद और जितेंद्र राय समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ