कलेक्ट्रेट परिसर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, अखिलेश यादव की रिहाई और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग।
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के निर्देश पर पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
धरने के दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी पीडीए के अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े सवालों को लेकर अपनी आवाज आगे भी उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में करुणाकांत मौर्य, अजीत कुमार राव, श्याम देव चौहान, प्रेमा यादव, संतोष कुमार गौतम, प्रदीप कुमार यादव, सुशीला आनंद, दुर्गेश यादव, कुणाल मौर्य, लालजीत यादव क्रांतिकारी, आनंद यादव, प्रदीप यादव, इं. अभिषेक यादव, कमलेश यादव, जोरार खान, इं. लालचंद यादव, वेद प्रकाश यादव, अखिलेश पांडेय, शीशपाल सिंह, रोशन यादव, अवनीश यादव, अनिल कुमार भारती, गोलू यादव और संजय यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ