दुर्गा पूजा को लेकर सराय मनराज में चला स्वच्छता अभियान, सड़कों पर हुआ चूने का छिड़काव।

पंडालों के आसपास घास की कटाई, झाड़ू लगाने और दवा के छिड़काव पर दिया गया जोर।
आजमगढ़। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत सराय मनराज में ग्राम प्रधान की देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास तथा सड़कों के दोनों पटरियों पर उगी घास की कटाई की गई। सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कूड़े-कचरे को साफ किया। इसके साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से चूने का छिड़काव और दवा का छिड़काव भी किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य पूजा स्थलों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखना और संभावित संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने में सहयोग करना है। इस दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई।
स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, रियाजुद्दीन, एहसान, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, महेंद्र कुमार शर्मा, रामसमऊज, सुनील कुमार, नर्मदा गौंड और सुकून सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए त्योहार के दौरान साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ