आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

बरदह में चैन छपटमारी और जानलेवा हमले के मामले का खुलासा, फूलपुर में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी पर कार्रवाई।
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरदह और फूलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान चोरी की बाइक, नकदी, अवैध तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद किया गया है।
चैन छपटमारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार-
बरदह थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को बाइक सवार दंपती से सोने की चेन छपटमारी की घटना सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से मामले में सूरज निषाद की पहचान हुई। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, 7 हजार रुपये, .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने बाइक को अपने साथी के साथ वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास से चोरी करने की बात बताई है।
चाकू से हमले के मामले में भी गिरफ्तारी-
बरदह पुलिस ने एक अन्य मामले में 21 वर्षीय विशाल राजभर को कमालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर की रात गांव में हुए विवाद के दौरान लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया गया था, जिसमें दो लोगों को चोटें आई थीं। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है।
विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप-
फूलपुर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में ओसामा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 1.30 लाख रुपये लेकर कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट उपलब्ध कराने, रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। आरोपी को सुदनीपुर पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कोई बरामदगी नहीं हुई।
पुलिस ने तीनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी होने की जानकारी दी है। अभियुक्तों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया के बाद होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ