वटनगर से वाराणसी तक निकली यात्रा का आजमगढ़ में पड़ाव, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित।
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा संकल्प यात्रा के तहत वटनगर से वाराणसी के लिए निकली बाइक यात्रा 5 अक्टूबर को आजमगढ़ पहुंची।
बाबा विश्वनाथ मैरिज लॉन में रात्रि विश्राम के बाद 6 अक्टूबर की सुबह यात्रा गाजीपुर के लिए रवाना हुई। प्रस्थान से पहले सेवा यात्रियों ने योगाभ्यास किया। इसके बाद बेलइसा चौराहे के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
यात्रा छतवारा चौराहा, करणपुर सुम्भी बाजार होते हुए पीजीआई चक्रपानपुर पहुंची। यहां सेवा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। इसके बाद बाइक यात्रा नरेहथा, सिंहपुर बाजार, खरिहानी बाजार, तरवां बाजार और मेहनाजपुर होते हुए गाजीपुर के लिए रवाना हुई।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आमजन के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, सुशील सिंह, पवन सिंह, निखिल राय, आनंद सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, सुजीत सिंह, विवेक निषाद, जितेंद्र राय, अवनीश चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ