लालगंज में BSP टिकट को लेकर उठी परिवारवाद की बहस, सोशल मीडिया पर मायावती से पुनर्विचार की मांग..!

टिकट की घोषणा और पृष्ठभूमि: पूर्व सांसद के पुत्र को मिले टिकट से भड़की आग | 
सोशल मीडिया पर उठी असंतोष की लहर: कार्यकर्ताओं की मायावती से अपील, हरिश्चंद्र गौतम को टिकट देने की मांग |
आजमगढ़। जिले की लालगंज विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी द्वारा पूर्व सांसद डॉक्टर बलिराम के पुत्र पंकज कुमार को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी के भीतर और सोशल मीडिया पर परिवारवाद तथा सीट को कमजोर करने की चर्चा तेज हो गई है, जिसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं जहां कई यूजर्स ने पोस्ट करके पार्टी प्रमुख मायावती से लालगंज सीट पर पुनर्विचार करने और दूसरा प्रत्याशी देने की अपील की है, जबकि कुछ पोस्ट्स में पूर्व मंडल प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर सक्रिय माना जाता है और उन्हें टिकट देने की मांग की जा रही है। चर्चाएं लगातार वायरल हो रही हैं और पार्टी हाईकमान तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है, कि लालगंज जैसी संवेदनशील आरक्षित सीट पर पार्टी को स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए और परिवारवाद के आरोप पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं, खासकर तब जब आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी हाईकमान सोशल मीडिया पर उठ रहे इस असंतोष पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या पार्टी प्रमुख इस सीट पर पुनर्विचार करती हैं, क्योंकि पार्टी के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं का समर्थन बनाए रखना और परिवारवाद के आरोपों से बचना एक बड़ी चुनौती होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ