सानिया गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परिजनों को दी राहत।
निजामाबाद,आजमगढ़। थाना कप्तानगंज क्षेत्र के बड़सरा खालसा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता की तत्परता से घर से लापता हुई एक युवती को तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भीतरी निवासी सोनवती पत्नी धर्मेंद्र ने जनसुनवाई के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी पुत्री गुड़िया बिना बताए घर से कहीं चली गई है। बेटी के अचानक लापता होने से परिजन परेशान थे और उसकी तलाश कर रहे थे।
प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए बड़सरा चौकी प्रभारी सानिया गुप्ता ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए लापता गुड़िया को तलाश कर लिया। इसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के वापस मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को खोजने के लिए चौकी प्रभारी की पहल को सराहनीय बताया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता, चौकी प्रभारी बड़सरा खालसा, आरक्षी मिथिलेश यादव तथा रिक्रूट आरक्षी सूरज चौहान शामिल रहे। पुलिस टीम की सक्रियता से परिवार को उनकी बेटी वापस मिल सकी। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई को जनसुनवाई के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ