शादी-विवाह के आयोजनों को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों के आसपास हुई साफ-सफाई, घास की कटाई और दवा का छिड़काव कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक।
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत कोल पांडे में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शादी-विवाह के आयोजनों को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास के परिसर और सड़कों की दोनों पटरियों पर साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान घास की कटाई, कचरे की सफाई, झाड़ू लगाने के साथ दवा का छिड़काव भी किया गया। सफाई कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की, ताकि गंदगी से फैलने वाली विभिन्न बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष ध्यान देते हुए परिसर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। ग्रामीणों को बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और अपने घरों के आसपास नियमित सफाई रखना सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से बीमारियों के फैलने की आशंका कम होती है। विभागीय निर्देशों के क्रम में इसी तरह जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों में भी सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत कोल पांडे में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, सुनील कुमार, रामसमऊज, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान, इश्तियाक, बिट्टू और रामबचन सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ