भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, निजामाबाद के दाऊदपुर गांव में खुशी की लहर; समर्थकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई!
संवाददाता -अबुल कैश
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाऊदपुर निवासी प्रशान्त विश्वकर्मा को गोरखपुर क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा उत्तर प्रदेश की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी पदाधिकारियों की सूची में उनके नाम की घोषणा की गई। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
बताया गया कि यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की संस्तुति के बाद की गई है। प्रशान्त विश्वकर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण की सराहना की। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
नियुक्ति पर प्रशान्त विश्वकर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर संदीप विश्वकर्मा, नवीन विश्वकर्मा, आईटी संयोजक मोहम्मदपुर अबुल कैश फैजी, पिंटू गौड़, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बलदेव शुक्ला, प्रिंस तिवारी, मनोज कुमार और पंकज शुक्ला सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ