तीन गांवों में जमीन, मकान पर कब्जे और पुरानी रंजिश को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस की समझाइश बेअसर होने पर की गई कार्रवाई।
बिलरियागंज, आजमगढ़। थाना बिलरियागंज क्षेत्र के तीन गांवों में जमीन संबंधी विवाद, मकान पर कब्जेदारी और पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा कर रहे नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को बिलरियागंज पुलिस ने ग्राम मोहम्मदपुर में जमीन और मकान पर कब्जेदारी, ग्राम भावारायपुर पट्टी में जमीनी विवाद एवं पुरानी रंजिश तथा ग्राम छिहीं में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस का कहना है कि समझाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति विवाद करने पर आमादा थे। इसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार लोगों में मोहम्मदपुर निवासी इन्साद और मोहम्मद सालिम, छिहीं निवासी अवधेश सोनकर, अमित सोनकर, बबलू सोनकर, राहुल सोनकर और गोलू सोनकर उर्फ नितेश तथा भावारायपुर पट्टी निवासी आदित्य यादव और योगेंद्र यादव शामिल हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ