एजेंसी। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आॅनर किलिंग के लिए दुनिया भर में बदनाम है। इसी कड़ी में एक और मामला जुड़ा है। जिसमें एक बाप ने अपनी दो सगी बेटियों की हत्या कर दी। इस हत्या में घर के बाकी लोगों ने भी बाप का साथ दिया। हत्या का कारण बस इतना था कि दोनों बहनों ने अपने चचेरे भाइ की बीबी बनने से इनकार कर दिया। वे उससे अलग होना चाहती थी। यहीं बात लड़की के पिता को नागवार गुजरी और उसने अपने भाई यानी लड़कियों के ससुर के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता स्पेन भाग गया था। जहां से उसकी गिरफ्तारी हुई है। जिसके बाद इस जघन्य हत्याकांड ने पूरी दुनिया में सुर्खिया बटोरी। 24 साल की अनीसा अब्बास और उसकी 21 साल की छोटी बहन आरजू स्पेन में रहती थी। दोनों ने वहीं रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। आजाद खयालों की अनीसा और आरजू पाकिस्तान लौट कर शादी नहीं करना चाहती थी।
0 टिप्पणियाँ