मुरादाबाद। डिलारी थाना में रहने वाली एक महिला ने दो पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की है। पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि छज्लैट थाना इलाके के गांव में उनकी बहन रहती है। महिला अपनी बहन के यहां मेहमानदारी करने के लिए आई थी। पीड़िता के मुताबिक, सोमवार की सुबह यह पैदल ही अकेली वापस घर जा रही थी। अगवानपुर के कांवड़ मार्ग पर सलेम सराय निवासी दो लोग मिले गए। इन लोगों के खिलाफ महिला ने पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने उस मुकदमें को वापस लेने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि महिला ने इंकार किया तो कट्टे के बल पर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश आने के बाद महिला ने अपनी बहन के घर पहंुची। महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
0 टिप्पणियाँ