गलवान अचानक बढ़ी हलचल, एक्शन में आई इंडियन आर्मी


नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन का दौर चल रहा है। हाल ही में चीनी विदेश मंत्री और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात भी हुई। जयशंकर पहले भी चीन के साथ संबंधों को असमान्य बता चुके है। इस बीच भारतीय सेना ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। इससे पहले इंडियन आर्मी की ओर से तस्वीरें जारी की गई थी। जिसमें भारत की सेना पूर्वी लद्दाख में क्रिकेट खेलती दिख रही है। पूर्वी लद्दाख चीन और भारत के बीच मई 2020 से टकराव का केंन्द्र रहा है। इस टकराव की वजह से दोनों देशों में मिलिट्री टेंशन भी पैदा हुआ है। हालांकि भारत की सेना ने उस एरिया का खुलासा नहीं किया है। जहां जवान क्रिकेट खेल रहे है। लेकिन इंडिया टुडे जिओं ने मैप के जरिए स्थान को खोज निकाला है। इंडियन आर्मी के जवान जहां क्रिकेट खेल रहे है। वों जगह पेट्रोल प्वाइंट 14 से लगभग 4 किलोमीटर दू है। बता दे कि पेट्रोल प्वाइंट 14 वही जगह है जहां जून 2020 में चीन सेना ने भारत के जवानों पर विश्वासघात कर हमला किया था। इस हमले में देश के 20 जवान शहीद हो गए थे, चीन ने काफी समय बाद माना कि उसके भी 5 जवान मारे गए है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ