विश्व ने कहा वैश्विक संकटों पर करें मार्गदर्शन
नई दिल्ली। जी-20 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने दुनिया को काफी सारी उम्मीदें है। विश्व की निगाहें जी-20से यूक्रेन युद्ध से लेकर दुनिया में फैले खाद्य और ऊर्जा संकट के समाधान पर भी टिक गई है। इस सम्मेलन में शिरकत कर रहे फ्रांस, अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों को उम्मीद है कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 से कोई न कोई रास्ता यूक्रेन युद्ध पर जरूर निकाला जाएगा। इस पर एक संयुक्त बयान जारी करने को लेकर भी आपस में समांजस्य बैठाया जा रहा है। अध्यक्ष होने के नाते भारत की जिम्मेदारी इस मद में जितनी ही महत्वपूर्ण है, उससे ज्यादा चुनौतिपूर्ण भी। पूरी दुनिया जी-20 का मार्गदर्शन करने लिए भारत से मांग कर रही है।
0 टिप्पणियाँ