कलयुगी सौतेले पिता ने किया बेटी का बलात्कार

आरोपी पिता गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। एक नाबालिग 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है, इस मामले में पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया थां इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को अपनी हवसक ा शिकार बनाया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बीती 26 मार्च को भोपा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने पर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, इसमे उसने आरोप लगाय था कि उसके कलयुगी पति सोनू ने अपनी 12 साल की सौतेली बेटी के साथ बलात्कार किया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा376,506 और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ दुराचार किया था। बच्ची की उम्र करीब 12 वर्ष।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ