अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के बड़ा गणेश मंदिर में मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय समिति द्वारा जनपद के पं. शर्मानंद पाण्डेय को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष पं. रितेश कुमार पांडेय को बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है और विश्व के सुख व शांति की कल्पना की है!आगे उन्होंने कहा कि कर्मठ व जुझारू समाजसेवी शर्मानंद पाण्डेय और रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपकर राष्ट्रीय संगठन ने सराहनीय कार्य किया है, इससे संगठन को मजबूती मिलेगी | इस संगठन द्वारा इस दिशा में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैँ । उन्होंने दोनों  पदाधिकारियों को अपनी शुभकामना दी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पं. शर्मानंद पांडेय ने कहाकि हमारे संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए सघन अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, बंशीधर पाठक,रमेश चंद्र पाण्डेय,हरीश पाठक, दीनानाथ मिश्रा, जयराम उपाध्याय पंचदेव पाण्डेय,चन्द्रजीत तिवारी,संजय,कन्हैया पाण्डेय , सुनीता उपाध्याय, रविप्रकाश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ