माता-पिता सहित बहन का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में घायल

16 अप्रैल 2023 को आरोपी राजन सिंह ने दिया था घटना को अंजाम 
 आजमगढ़| तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला  पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया! कप्तानगंज थाना में कुछ दिन पहले ही एक युवक ने अपने माता-पिता सहित बहन की कुल्हाड़ी से  काटकर  निर्मम हत्या कर दिया था, हत्या का आरोपी शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि 16 अप्रैल 2023 को भूपति सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी गंधारी थाना कप्तानगंज द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि 15 अप्रैल 2023 की रात्रि में आरोपी राजन सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी ग्राम धंधा री थाना कप्तानगंज द्वारा उमेश सिंह पुत्र राम रूप सिंह का गेहूं चुराया गया था जिसकी शिकायत पर आरोपी के पिता भानु प्रताप सिंह सिंह को डांटा फटकारा था|  जिस से नाराज युवक ने  माता पिता सहित बहन की  कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दिया था लिखित तहरीर पर कार्यवाही करते हुए राजन सिंह को आज पुलिस मुठभेड़ में घायल कर पकड़ लिया|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ