लालगंज/आजमगढ| भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज में सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत नगर पंचायत कटघर लालगंज में मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष तिवारी की अध्यक्षता में चंद्र शेखर आजाद नगर वार्ड संख्या 8 व सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड संख्या 12 में स्वच्छता अभियान के तहत रटेश्वर महादेव मंदिर तथा मां काली मंदिर पर साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, बूथ महामंत्री सत्यम उपाध्याय, प्रमुख अंकित तिवारी, नवनीत तिवारी, विपिन तिवारी (बाबा) वशिष्ठ तिवारी, मेवा राजभर सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसी क्रम में बिजली कॉलोनी सिविल लाइन शिव मंदिर परिसर में सभासद गौरव कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पीयूष पांडे ,गिरजा शंकर सिंह, संजय उपाध्याय ,पवन सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ