सीएम योगी का आजमगढ़ आगमन आज

आज जनपद में लगभग एक घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण में11 मई को जनपद की तीन नगरपालिका और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के लिए को लेकर होने वाले मतदान से पूर्व प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने आज आजमगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का इससे पूर्व संतकबीरनगर जिले में भी कार्यक्रम है। यहां पर खलीलाबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद 11:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर आजमगढ़ के लिए निकलेगा जो आजमगढ़ शहर के एसकेपी इंटर कॉलेज में 12:25 बजे पहुंचेगा। यहां पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद कार से इसी परिसर में बने जनसभा स्थल पर 5 मिनट में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। 12:30 से 1:15 बजे तक उनकी जनसभा होगी। इसके बाद 1:25 बजे हेलीपैड पहुंचकर 1:40 पर उनका हेलीकॉप्टर यहां से मऊ जनपद में जनसभा को संबोधित करने उड़ जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ