आजमगढ़। शुक्रवार को अतरौलिया पुलिस ने स्थानीय थाने में दर्ज 15 अप्रैल को एक मुकदमे में किशोरी का अपहरण कर देह व्यापार कराने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अतरौलिया थाना उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव मय हमराह को सूचना मिली कि अपह्ता को एक महिला अपने साथ लेकर आजमगढ़ बस स्टेशन पर किसी का इन्तजार कर रही है, इस सूचना पर पुलिस बस स्टेशन महिला के पास पहुंचे कि वह महिला लड़की को छोड़कर भागना चाही कि मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़ी गयी महिला से नाम पता पूछा गया तो महिला ने अपना नाम राजकुमारी मौर्या पत्नी अनिल मौर्या निवासी दसही पोखरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ बताया व लड़की मुकदमा उपरोक्त की अपह्ता है। अतः अपह्ता को महिला आरक्षी दीपिका तिवारी की सुपुर्द किया गया तथा राजकुमारी उपरोक्त को अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजा गया।
0 टिप्पणियाँ