कर्मचारियों की लापरवाही बनी क्षेत्र वासियों की समस्या

कंधरापुर/आजमगढ़ | एक तरफ सरकार प्रयास कर रही है कि  हर घर जल नल के माध्यम से पहुंचाया जाए तो वहीं दूसरी तरफ जल जीवन मिशन के तहत रास्तों कर्मचारियों की लापरवाही में वाटर पाइप डालने के लिए खुद जा रहे हैं गड्ढे कहीं-कहीं क्षेत्रवासियों में  परेशानी का कारण बनी हुई है | जल जीवन मिशन में कार्यदाई संस्थाओं द्वारा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन की जा रही है, लेकिन कहीं नहीं कहीं स्थान की लापरवाही विकास में बाधा बनती हुई दिखाई दे रही है | इसका ताजा उदाहरण देखा जाए तो पल्हनी ब्लाक के  चेहरा  ग्राम सभा में देखने को मिल रहा है, जहां संस्था द्वारा  गड्ढा खोदकर पाइप डाली गई  लेकिन उसे सही तरीके से ढका  नहीं जा सका, जो घटना का कारण बना हुआ है, कभी-कभी कोई रास्ते से जा रहा होता है तो  गधे की वजह से गिर जाता है और चोट लग जाती है| जिसको लेकर क्षेत्र  में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती है | इस मुद्दे पर जब क्षेत्रवासियों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि  संस्था द्वारा गड्ढा खोदकर पाइप तो डाली गई लेकिन उसे सही से ढका नहीं जा सकता जो क्षेत्र वासियों के लिए एक समस्या बनी हुई है | इसी क्रम में उन्होंने कहा कि  हल्की बारिश से ही  रोड पर कीचड़ फैल जाता है, आने जाने में  क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ