प्रयास कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर मंगल मनाया विश्वास पर्यावरण दिवस
आजमगढ़ | सोमवार को प्रयास सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस | इस मौके पर संगठन अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि आज पानी का बॉटल हम साथ लेकर के चल ही रहे हैं, कल ऑक्सीजन का भी बॉटल साथ में लेकर चलना ना पड़े, इसलिए सतर्क हो जाइए, पेड़ लगाइए, पर्यावरण बचाइए, -प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 320 पेड़ से आगे 321वां पौधरोपण करके समाज के लोगों को किया गया जागरूक, नीबी प्राइमरी विद्यालय में प्रयास संगठन मातृशक्ति से समाज सेविका मीरा चौहान के नेतृत्व में सदाबहार का छायादार पौधा लगाकर के इस वर्ष के पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई, -संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि संगठन पर्यावरण की दिशा में काम करते हुए अब तक 2 वर्षों में सुरक्षित ट्री गार्ड सहित कुल 320 पौधों का रोपण कर चुका है, आगे हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा | अभी काफी गर्मी होने की वजह से बरसात गिरने पर ही पौधरोपण करना उपयुक्त होगा।
इसी क्रम में समाज सेविका मीरा चौहान ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक और हम सभी की जिम्मेदारी है, सभी को अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाना चाहिए, इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सुखी और सुंदर जीवन जीने के लिए पौधों का होना आवश्यक है, क्योंकि पौधे नहीं रहेंगे तो, हमें ऑक्सीजन नहीं मिलेंगे जिससे हमारा पर्यावरण प्रभावित होगा और हमारा जीवन जीना कठिन हो जाएगा | इस अवसर पर मीरा चौहान, प्रयास सचिव इंजीनियर सुनील यादव, ओम प्रकाश चौहान, डॉक्टर हरगोविंद विश्वकर्मा, राजीव कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |
0 टिप्पणियाँ