सगड़ी/ आजमगढ़ | तहसील क्षेत्र के नरहन खास निवासी दुर्विजय राम को बाबा साहब वाहनी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर किया सम्मान। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम में 4:00 बजे नरहन खास गांव में दुर्ग विजय राम को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के द्वारा राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने समारोह पूर्वक माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया विदित हो दुर्विजय राम नरहन खास गांव के तीन बार ग्राम प्रधान व एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं वही समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं इस दौरान नरहन खास गांव में समारोह पूर्वक विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल सहित मनोज जनार्दन यादव विनोद यादव सुरेश अमरीश राय मिथिलेश विनोद यादव सहित दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ