गर्ल्स आइकन कार्यक्रम में किशोरियों को किया जागरूक

अतरौलिया/ आजमगढ़ | किशोरियों व बच्चों को जागरूक करने के लिए गर्ल आइकन कार्यक्रम का आयोजन।  मिलान फाउंडेशन लखनऊ द्वारा एक प्रोग्राम व नुक्कड नाटक के अंतर्गत किशोरियों व बच्चो को जागरूक करने हेतु सोशल एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामसभा पुरवा अतरौलिया की गर्ल आईकन आरती प्रजापति ने सोशल एक्शन प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने गॉव में अपने सेंटर की किशोरियों से शिक्षा, बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ व बच्चो को स्कूल भेजने आदि विषयों पर गीत, सामूहिक नृत्य,नुक्कड़ नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करवाया। समुदाय में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक जागरूकता रैली के माध्यम से लड़का लड़की एक समान ,सबको शिक्षा सबको ज्ञान ,के माध्यम से जागरूक किया गया। संस्था की ओर से कार्यक्रम समन्वयक व महिला कार्यकत्रि आरती प्रजापति आदि ने उपरोक्त विषय पर अपने विचार रखे। वही पुरवा गांव की किशोरियों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशोरियों को उचित शिक्षा ना मिल पाने के कारण उनके आगे का जीवन अंधकारमय हो जाता है जिसके बारे में जागरूक किया गया। जिसमे लगभग 100 से अधिक किशोरिया एवं महिलाये व बच्चे सम्मिलित हुये । इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक रैली भी निकाली गई जिसमें दफ़्तीयो पर लिखे स्लोगन ,सबको शिक्षा सबको ज्ञान लड़का लड़की एक समान लेकर बच्चों ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया, वही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किशोरियों व महिलाओं को उनके अधिकारों व शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक अजय कुमार, आंगनबाड़ी सरिता सिंह, आशा कार्यकर्ती रेखा व लक्ष्मी, ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान से राजदेव चतुर्वेदी, जानवी दत्त, प्रोजेक्ट असिस्टेंट इतिश्री व गायत्री सिंह तथा गांव की लीडर उपस्थित रही। मौके पर खुशबू ,सुनीता ,नीलम ,संजना, प्रियंका, सीता ,अंशिका, आरिका भी मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ