छत्रपति शाह महाराज की जयन्ती के अवसर पर सेमिनार का आयोजन

आजमगढ़। रविवार को नेहरू हाल के सभागार में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन जिला इकाई द्वारा छत्रपति शाह महाराज की जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रतिनिधित्व (आरक्षण) एवं उसका संरक्षण एव हम सबका दायित्व विषय पर मंडल स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। 
सेमिनार की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रद्वेग प्रमोद कुमार बौद्ध ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक श्रद्वेय पी. कन्नौजिया तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव / द्वेष बुद्ध‌मल मुसाफिर रहे। मुख्य वक्ता बुद्धमित मुसाफिर ने कहा कि इस देश में हक वंचित बहुसंख्यकों को सर्वप्रथम कोल्हापुर के नरेश छत्रपति शाहू महाराज ने सम्पूर्ण क्षेत्र में 50% आरक्षण देकर उन्हें हक दिलाने का प्रयास किया। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने उन्हीं के नक्से कदम पर चलते हुए प्रतिनिधित्व (आरक्षण) को जीवन भर संघर्ष कर संवैधानिक दर्जा दिलाया।

सेमिनार का संचालन जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार गौतम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश बौद्ध ने किया। सेमिनार में रुद्र‌प्रताप, सत्य प्रकाश आडीटर ई० शिवमूरत बौद्ध, जयचन्द गौतम, दयानन्द,  सहित विभिन्न जनपदों से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ