चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर झूम उठा पूरा जनपद, जिले में दिखा दीपावली जैसा माहौल

-स्कूलों में बच्चों संग शिक्षकों ने वीडियो देख लगाया भारत का जयकारा
-आतिशबाजी के साथ भारतीय विज्ञानियों को दी बधाई, बांटी मिठाइयां
स्वतंत्र चेतना
आजमगढ़ : मिशन चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर जिले के लोग झूम
उठे और दीपावली जैसा जश्न मनाया। भारम माता के जयकारे लगाए और देश के
विज्ञानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कहीं आतिशबाजी हुई, तो कहीं
आपस में मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया। कहा कि भारत ने दुनिया को
यह संदेश दे दिया है कि हम कुछ भी करने में सक्षम हैं। सर्वोदय पब्लिक
स्कूल, महादेवी इंटर कालेज, सेंट जेवियर्स, सार्इं इंटरनेशनल कालेज,
आजमगढ़ पब्लिक स्कूल, प्रतिभा निकेतन, चिल्ड्रेन स्कूल अजमतगढ़ के साथ
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी जश्न का माहौल रहा।
दीदारगंज : क्षेत्र के मोलनापुर अहमद बक्स फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र
पीजी कालेज के सभागार में छात्र- छात्राओं तथा शिक्षकों ने टीवी पर
ऐतिहासिक लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखकर वाह-वाह किया और भविष्य में कुछ
ऐसा ही कर गुजरने की ठानी और देश की तरक्की के लिए तन, मन, धन से भविष्य
में लग जाने की कसमें खाईं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन कृष्णकांत
मिश्र, प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार मिश्र, छोटेलाल चतुवेर्दी, विनीत दुवा,
अनूप मिश्रा, आरएसएन त्रिपाठी, नीतेश दुबे आदि उपस्थित रहे।
लालगंज : चंद्रयान के सफल लैंडिंग को प्रजापति कोचिंग सेंटर पर आनंद राय
के साथ लोगों ने देखा, तो रोमांचित हो उठे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला
अध्यक्ष लालगंज  श्रषिकांत राय रहे। ं स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में भाग
लिया और चंद्रयान के लैंडिंग को देखा। लैंडिंग के पश्चात सभी ने एक-दूसरे
को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा पटाखा फोड़कर व तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार
किया।
 योगेंद्र राय , वीरेंद्र राय , विशाल राय, आदर्श राय, अनिल चौहान ,
धर्मराज सिंह, सागर राजभर शैलेश पाठक, सुनील सिंह, दीपक राय आदि उपस्थित
रहे। ओम प्रकाश सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को बधाई
दी।
सगड़ी : सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय पर चंद्रयान-3
के सफल लैंडिंग के सीधा प्रसारण  के साक्षी बने नौनिहाल व शिक्षक।
जीयनपुर बाजार सहित कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। अजमतगढ़ क्षेत्र के
प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों पर चंद्रयान 3 सफल मिशन के साक्षी बने
नौनिहाल व शिक्षक। अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के दर्जनों प्राथमिक व
जूनियर विद्यालय पर चंद्रयान तीन मिशन का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया
गया।  जूनियर विद्यालय जीयनपुर पर प्राचार्य जर्रार हुसैन द्वारा बच्चों
के साथ सीधा प्रसारण देखा गया। शाम को चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर
चंद्रयान की लैंडिंग हुई, तो तालिया की गड़गड़ाहट से विद्यालय गूंज उठा। इस
दौरान अनिल मिश्रा, हरकेश मिश्रा आदि ने एक-दूसरे को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ