हमारा एक कार्यकर्ता विरोधियों के दस कार्यकर्ताओं पर भारी : केशव

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा घोसी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी जनसभा की गई। घोसी विधानसभा के अंतर्गत सरायशादी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है। आने वाले 5 तारीख को अपने मतदान की बदौलत घोसी विधानसभा के मतदाता भाजपा प्रत्याशी की भारी मतों से विजय होगी। हमारा एक एक कार्यकर्ता विरोधियों के दस दस कार्यकर्ताओं पर भारी है। हमारी सरकार में हर जाति हर वर्ग का हित सुरक्षित है। भाजपा सरकार में शोषित और वंचित वर्ग के साथ न्याय किया जाता है जबकि अन्य विरोधी पार्टियां सिर्फ उनको ओत बैक की तरह प्रयोग करती हैं। यह उपचुनाव आने वाले समय में बड़ा संदेश देने वाला है। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। सपा की सरकार में सैफई का विकास ही प्रदेश का विकास मान लिया गया था,जबकि हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। आप सब संकल्प ले की अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विरोधी की जमानत जप्त करवा लेनी है। हमारे सरकार की उपलब्धियां देश और दुनिया में चर्चा और शोध का विद्या बन गई हैं। चुनाव प्रचार में विरोधी बरगलाने की कोशिश करेगा लेकिन हमे उनको जवाब देकर निरुत्तर कर देना है। यह विकास राष्ट्रवाद और अधिकारों की लड़ाई । मोदी जी और योगी जी की नीतियों पर विश्वासहैकरते हुए हैं अपने लक्ष्य पर अटल रहना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा की यह भाजपा में।ही संभव है की यहां का साधारण कार्यकर्ता ही आगे जाकर बड़े पदों की शोभा बढ़ाता है। कहा की भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक इतने उत्साह से मतदान करे की समाजवादी पार्टी समप्तवादी पार्टी हो जाए। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस जनसभा में उपस्थित भीड़ इस बात का सबूत है की इस चुनाव में हर बूथ पर कमल का परचम लहराएगा। उपचुनाव में हर वर्ग हर जाति का वोट कमल को मिलने वाला है। भाजपा प्रत्याशी ने आह्वाहन किया की आगामी मतदान दिवस पर हर घर हर गांव से भारी मतदान होना चाहिए। घोसी विधानसभा में हर मतदाता ने मन बना लिया है की भाजपा को वोट देकर विकासवादी सरकार को मजबूत बनाना है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है की अपने और पड़ोसियों को मतदान स्थल तक लेकर जाए और हमारे प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को भारी मतों से विजई बनाए। दूसरों को दलबदलु बोलने वाले समाजवादी पार्टी वाले सबसे बड़े दलबदलु हैं। सपा की सरकार बनाने में जिन लोगों ने भी सहयोग किया सपा वालों ने उनके साथ धोखा किया। पिछड़े के नाम पर सपा वालों ने सिर्फ एक जाति का भला किया और अन्य जातियों के साथ छल किया। सुभासपा अध्यक्ष ने दावा किया की भाजपा प्रत्याशी पचास हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतेंगे। डा. संजय निषाद ने कहा की आज चुनावी भाषण सुनने का समय नहीं है बल्कि अपनी भाषा में वोट मांगकर अपने प्रत्याशी को भरी मतों से विजई बनाना है। यह चुनाव एक एक कार्यकर्ता लड़ रहा है,हमारे लोगों को भाजपा सरकार में अपना अधिकार मिल रहा है और मिलेगा। विरोधी दल की सरकारों ने हमारे हिस्से की लूट कर अपने लोगों को फायदा पहुंचाया। विपक्ष के लोग सिर्फ भाषण दे सकते है किंतु हमारी गठबंधन सरकार अधिकार देती है। सपा बसपा और कांग्रेस की सरकार ने हमारे भाइयों का हक मारा लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी है अब हम अपना अधिकार छिनना जान चुके हैं। निषादों का हिस्सा निषादों को अब मिलकर रहेगा। कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए के शर्मा ने कहा की आज की इस विशाल जनसभा को देखकर विरोधी हतोत्साहित हो जाएंगे अब यहां से उठी आवाज दारा सिंह चौहान को भारी मतों से विजई बनाने में निश्चित रूप से सहायक होगी। जनसभा को मंत्री अनिल राजभर दयाशंकर सिंह विजय लक्ष्मी गौतम गिरिशचंद यादव हरिनारायन राजभर विजय राजभर उपेंद्र तिवारी योगेंद्र राय छट्ठू प्रसाद सुनील कुमार गुप्त मनोज राय शकुंतला चौहान अरविंद राजभर उमेशचंद पाण्डेय अरुण राजभर अजय जायसवाल लालचंद चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने तथा संचालन अरिजित सिंह ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्यप्रताप शाही प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह शंकर लोधी क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,उत्पलराय देवेंद्र सिंह आनंद प्रताप सिंह गनेश सिंह रामाश्रय मौर्य भाष्कर निषाद आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ