बोले भाजपा सरकार में हो रहा कांग्रेसियों का उत्पीड़न
आजमगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में कांग्रेसियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला जेल में एक मामले में निरुद्ध पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह से मिलने पहुंचे अजय राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि डेढ़ सौ अज्ञात लोगों में अभी तक किसी और पहचान नहीं हुई, सिर्फ जिलाध्यक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस ने पलिया, गोधौरा, बिलरियागंज के पीड़ितों सहित तमाम पीड़ितों के लिये संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाया। इससे शासन -प्रशासन कांग्रेसियों से खार खाये बैठा था। कांग्रेस हमेशा शोषितों, पीड़ितों के साथ खड़ी थी और खड़ी रहेगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्त्ता जेल से डरने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है, केंद्रीय मंत्री के घर में हत्या होती है, पिस्टल मंत्री के बेटे की बरामद होती है। यह प्रकरण गंभीर और दुखद है। एक सवाल के जवाब में कहा आजमगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता का कोई इस्तीफा नहीं हुआ है। यह सब प्रकरण समाप्त है। प्रवक्ता पूर्व की भाति अपना काम करते रहेंगे। सभी लोग एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा प्रवीण कुमार सिंह को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है, पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। जहां किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय होगा पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर पूरी ताकत से खड़ी रहेगी। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय के त्यागपत्र के सवाल पर उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने त्यागपत्र अमान्य कर दिया है, क्योंकि वह एक जुझारू व निष्ठावान नेता हैं। इससे पूर्व कांंग्रेसियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। और उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के साथ अनिल यादव,अहमद शमसाद, मनोज कुमार गौतम, कैप्टन बंशीधर मिश्रा, कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय ने गाड़ियों के काफिले के साथ सर्किट हाउस के पास अजय राय को रिसीव कर स्वागत किया। इस मौके पर हवलदार सिंह, आशुतोष द्विवेदी, त्रिभुवन दुबे, संतोष कटाई, अवधेश सिंह, शहर अध्यक्ष नजम शमीम, मनोज कुमार सिंह, अजीत राय, अंसार अहमद, बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, आशुतोष रजत, शीला भारती, सुरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, रनबहादुर सिंह, सुनील सिंह, रियाजुल हसन, आदित्य सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। लालगंज : कांग्रेस के प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का वाराणसी से आजमगढ़ जाते समय कार्यकतार्ओं ने देवगांव कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डा. लालती देवी , संतोष राय, अहेमर वाकर ,रामानंद सागर, प्रशांत राय गोल्डी, धीरज राय, गुलाब राम एडवोकेट, अवधेश सेठ, राकेश सोहराब, राकेश गुप्ता सहित आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ